उच्चारण संबंधी अशुद्धियां और उनका निराकरण
१ -ह्रस्व स्वर के स्थान पर दीर्घ तथा दीर्घ स्वर के स्थान पर ह्रस्व ‘आ’ की जगह ‘अ’।
अशुद्ध शुद्ध
आधीन अधीन
दावात दवात
आजकाल आजकल
हस्ताक्षेप हस्तक्षेप
अलौकिक अलौकिक
अत्याधिक अत्यधिक
अनाधिकार अनधिकार
अ - आ
अहार आहार
चहिए चाहिए
परलौकिक पारलौकिक
अगामी आगामी
नराज नाराज
ई इ
बुद्धी बुद्धि
पूर्ती पूर्ति
मुनी मुनि
पुष्टी पुष्टि
कवी कवि
हानी हानि
व्यक्ती व्यक्ति
नदीयाँ नदियाँ
उत्पत्ती उत्पत्ति
ईधर इधर
प्राप्ती प्राप्ति
इ ई
आर्शिवाद आशीर्वाद
पिताम्बर पीतांबर
निरसता नीरसता
निरोग नीरोग
बिमारी बीमारी
परिक्षा परीक्षा
दिवाली दीवाली
दिक्षा दीक्षा
श्रीमति श्रीमती
उ - ऊ
सुराख सूराख
शुन्य शून्य
पुज्य पूज्य
पुर्ण पूर्ण
सुप सूप
टुर टूर
मुली मूली
ऊ - उ
मधू मधु
साधू साधु
कृपालू कृपालु
पशू पशु
प्रभू प्रभु
दयालू दयालु
गुरू गुरु
शिशू शिशु
ए - ऐ
एनक ऐनक
एक्य ऐक्य
कृतघन कृतघ्न
प्रशन प्रश्न
वापिस वापस
२ . नासिक्य व्यंजन की अशुद्धियाँ
ड़ ण
गुड़ गुण
रामायड़ रामायण
शरड़ शरण
टिप्पड़ी टिप्पणी
गड़ना गणना
न ण
आक्रमन आक्रमण
किरन किरण
रामायन रामायण
टिप्पनी टिप्पणी
निरीक्षन निरीक्षण
प्रान प्राण
हिरन हिरण
तृन तृण
३ . पंचम अक्षर अशुद्धियाँ
अन्ग अंग
हिन्सा हिंसा
कुन्डली कुंडली / कुण्डली
सन्कट संकट
कन्ठ कंठ
घन्टा घंटा / घण्टा
मन्डल मंडल / मण्डल
झन्झट झंझट
कन्व कण्व
सन्सार संसार
४-चन्द्रबिन्दु और अनुस्वार की अशुद्धियाँ -
आंख आँख
ऊंचा ऊँचा
दांत दाँत
जहां जहाँ
चांद चाँद
पांचवां पाँचवाँ
रँक रंक
बांसुरी बाँसुरी
वहां वहाँ
कांच काँच
गूंगा गूँगा
५ - र, ल, ड़ के उच्चारण की अशुद्धियाँ
फाढ़ना फाड़ना
पड़ाई पढ़ाई
टेड़ा टेढ़ा
चिड़ना चिढ़ना
खिढ़की खिड़की
सढ़ना सड़ना
६ -व और ब की अशुद्धियाँ
पूर्ब पूर्व
भब्य भव्य
बनस्पति वनस्पति
बन वन
बिलास विलास
बिष विष
बर्षा वर्षा
बाणी वाणी
बैदेही वैदेही
बृष्टि वृष्टि
७ -श , स , ष की अशुद्धियाँ
असोक अशोक
आदर्स आदर्श
नास नाश
देस देश
प्रसंसा प्रशंसा
विस्वास विश्वास
सर्म शर्म
सक्ति शक्ति
साम शाम
सायद शायद
साखा शाखा
अमावश्या अमावस्या
नमश्कार नमस्कार
शंकट संकट
प्रशाद प्रसाद
कस्ट / कश्ट कष्ट
रास्ट्र राष्ट्र
भविस्य / भविश्य भविष्य
८ . ट के स्थान पर ठ ; ठ के स्थान पर ट की त्रुटियाँ
ठ ट
अभीष्ठ अभीष्ट
विशिष्ठ विशिष्ट
संतुष्ठ संतुष्ट
श्लिष्ठ श्लिष्ट
ट ठ
घनिष्ट घनिष्ठ
श्रेष्ट श्रेष्ठ
निष्टा निष्ठा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें